T20 World Cup 2026 – आज से टी20 विश्वकप की शुरुआत, आज भारत बनाम USA, दो अन्य मैच…

खेल

T20 World Cup 2026 – आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। पहले ही दिन वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का मुकाबला है।

T20 World Cup 2026

भारत का मुकाबला USA से है। मैच शाम 7 बजे वानखेड़े में खेला जाएगा। अमेरिका के पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

भारत के मैच से पहले दो और मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड खेला जाएगा।

दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने सामने होंगे यह ग्रुप-C का पहला मैच होगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी

Share from here