Advertisement

Bhomiya ji Maharaj – भोमिया जी महाराज का चतुर्दश प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। अधिष्ठायक देव श्री भोमिया जी महाराज (Bhomiya ji maharaj) का चतुर्दश प्रतिष्ठा महोत्सव भोमिया बाबा भक्त मण्डल, कोलकाता द्वारा श्री जैन श्वेताम्बर पंचायती मन्दिर कॉटन स्ट्रीट में मनाया गया।

Advertisement

Bhomiya ji Maharaj

प्रातः 7:30 बजे परमात्मा भगवन्त के स्नात्र महोत्सव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रातः 9:30 बजे अधिष्ठायक देव श्री भोमिया जी महाराज की अष्ट-प्रकारी पूजा की गई।

साथ ही भजनों की प्रस्तुति संस्था के सदस्य एवं श्री महावीर जैन मण्डल हावड़ा द्वारा की गई। शाम 6:15 बजे से “एक शाम-बाबा भोमिया के नाम” संगीतमयी प्रस्तुति की गई।

इसमें श्री जैन श्वेताम्बर मित्र मण्डल, श्री वीर मण्डल, श्री आदीश्वर मण्डल, श्री जैन गौतम मण्डल, श्री महावीर जैन मण्डल (हावड़ा) भोमिया बाबा भक्त मण्डल एवं सुप्रसिद्ध गायक देवेन्द्र बेगानी द्वारा समधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

मन्दिर जी की अलौकिक सजावट, परमात्मा एवं भोमिया बाबा की दिव्य आंगी सजायी गई। परमात्मा की आंगी श्री जैन सेवा संघ के सदस्यों एवं बाबा भोमिया की आंगी सजाने मे “आंगी मण्डल” का सहयोग प्राप्त हुआ।

रात्रि 10 बजे बाबा की भव्य आरती की गई। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का मेला सा मन्दिरजी में लगा हुआ रहा।

प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जिनेन्द्र गोलछा, सचिव अमित कोठारी कार्यकर्ता वीरू लुनिया, संजय गांधी, शैलेश कोठारी,सुरेश कोचर,

शिखर (गप्पू) गोलछा, योगेश दूगड़,संदीप जैन,विपुल संघानी,सुशील छाजेड, मूल चंद कोचर, दीपक मेहता,प्रतिक गोलछा, नरेंद्र कुमार पटावरी पूर्ण भक्ति भाव से जुटे हुए थे।

समीर नाहटा ने भक्तों का स्वागत किया। जेठमल मनीष कुमार कोचर, लालचंद ज्ञानचंद विमल चन्द सेठिया, कंवरलाल मनोज कुमार झंवरी, सुशील ,संजय,

राजेश गोलछा, निर्मल आशीष अंकित बोथरा सपरिवार प्रातः काल से कार्यक्रम के मंगल होने तक उपस्थिति दर्ज की, और पूजा सेवा भक्ति का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन आशीष कोचर द्वारा किया गया।

प्रीति सेठिया ने कार्यक्रम की जानकारी दी। मन्दिर जी के ट्रस्ट मण्डल से कमल सिंह रामपुरिया, सुशील रायसुराणा, अंकित चुरोरिया, रूपचंद सावनसुखा, मुल्तान सुराणा, राजीव बैद, नरेंद्र पारसान द्वारा महोत्सव को सफल बनाने हेतु सकल संघ का आभार व्यक्त किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari