Mumbai – मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया।
Mumbai
इसकी चपेट में कई गाड़ियां आईं हैं। पिलर का हिस्सा एक ऑटो रिक्शा पर भी आ गिरा, जिससे उसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं।
आए वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो चालक पिलर के हिस्से के नीचे ऑटो में फंसा हुआ है। लोग उसे निकालने का प्रयास कर रहें हैं।
इस हादसे में कई और गाड़ियां भी चपेट में आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार अबतक 4 लोगों घायल हुए हैं।
