Advertisement
breaking news

Dilip Ghosh – दिलीप घोष की पत्नी ने पेश की दावेदारी, 3 सीटों से…

कोलकाता

Dilip Ghosh – पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के सक्रिय राजनीति में उतरने की खबर है।

Advertisement

Dilip Ghosh

सूत्रों के मुताबिक, रिंकू मजूमदार ने आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने की इच्छा जताते हुए साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में जानकारी जमा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिंकू मजूमदार ने साल्टलेक स्थित पार्टी दफ्तर जाकर अपना आवेदन सौंपा।

उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की प्राथमिकता जताई है – मेदिनीपुर शहर, बीजपुर और न्यूटाउन शापुरजी।

उन्होंने खुद को ‘जमीनी स्तर की सक्रिय सामाजिक नेत्री’ बताते हुए लिखा है कि वे लंबे समय से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

उन्होंने अपने वर्तमान और पिछले सामाजिक योगदानों का ब्यौरा देते हुए यह स्पष्ट किया है कि वे चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, भाजपा नेतृत्व की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari