Beldanga Violence – मुर्शिदाबाद के बेलडांगा दंगों में NIA को केस डायरी नहीं सौंपने के आरोप के साथ जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है।
दूसरी तरफ राज्य ने हाई कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज सौंपने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की है।
हालांकि, इस दिन जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस चैताली चट्टोपाध्याय दास की डिवीजन बेंच ने कहा कि मामले की सुनवाई अगले मंगलवार को चीफ जस्टिस सुजॉय पाल के साथ जस्टिस पार्थ सारथी सेन की डिवीजन बेंच में होगी। क्योंकि इस मामले की सुनवाई पहले भी इसी बेंच ने की थी।
