breaking news

West Bengal BJP Candidate List – बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची

बंगाल

West Bengal BJP Candidate List – BJP ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Advertisement

West Bengal BJP Candidate List

राज्य में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी दो सीटों – नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इसका मतलब एक बार फिर से सीएम के सामने शुभेंदु अधिकारी होंगे।

दिलीप घोष एक बार फिर खड़गपुर सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ेंगी।

राज्यसभा के पूर्व सांसद स्वपन दासगुप्ता को राशबिहारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। अभिनेता-राजनेता रुद्रनील घोष को हावड़ा की शिबपुर सीट से उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है।

हावड़ा उत्तर से उमेश रॉय को टिकट दिया गया है। बरानागर से सजल घोष, भाटपाड़ा से पवन सिंह, तारकेश्वर से संतु पान को टिकट दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari