Election – विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद शुरू हुए अफसरों, अधिकारियों के तबादले का दौर अब भी जारी है।
Election
चुनाव आयोग ने कोलकाता के 31 और राज्य के 142 पुलिस स्टेशनों के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) और इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) का तबादला कर दिया है।
इस प्रक्रिया से भवानीपुर, पूर्वी मेदिनीपुर का नंदीग्राम भी अछूता नही रहा है। सौमित्र बसु को भवानीपुर पुलिस स्टेशन का नया IC नियुक्त किया गया है। वे पहले स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात थे।
नंदीग्राम पुलिस स्टेशन के पूर्व IC प्रसन्जीत दत्ता की जगह अब सुभब्रत नाथ को नया IC बनाया गया है। नाथ पहले चंदननगर कमिश्नरेट में तैनात थे।



