mamata banerjee

CM Mamata Banerjee – कालियाचक की घटना भाजपा का गेमप्लान – ममता बनर्जी

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CM Mamata Banerjee – कालियाचक में ज्यूडिशियल अधिकारियों को बंधक बनाकर रखने की घटना को सीएम ने भाजपा का “गेम प्लान” बताया।

CM Mamata Banerjee

तृणमूल सुप्रीमों ने कहा, राजनीतिक संघर्ष शांतिपूर्ण ढंग से चलाया जाए, और सभी से आग्रह किया कि वे किसी भी उकसावे का शिकार न बनें।

सागरदिघी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी ने दर्शकों को याद दिलाया कि प्रशासनिक तंत्र इस समय चुनाव आयोग के नियंत्रण में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन में से किसी ने भी उन्हें मालदा में हो रही घटनाओं के बारे में सूचित नहीं किया। इसके बाद, ममता बनर्जी ने जनता को शांतिपूर्ण विरोध का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि मालदा ज़िले के कालियाचक में बुधवार रात से ही तनाव की स्थिति हो रखी है। आरोप है कि सात जजों को आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

आधी रात को उन्हें छुड़ाए जाने के बाद भी उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए, जिससे उनके वाहनों को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, भाजपा ने कुछ लोगों को पैसे देकर आपको उकसाया, सड़कें जाम करवाईं और जजों को घेरवाया।

Share from here