Bhawanipur – भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने भारी सुरक्षा इंतजामों के साथ रूट मार्च किया।
Bhawanipur
इस मार्च की सबसे खास बात सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियों की मौजूदगी रही, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को और भी अभेद्य बना दिया है।
भवानीपुर थाने के सामने से केंद्रीय बलों ने अपना रूट मार्च शुरू किया। इस मार्च का नेतृत्व दक्षिण कोलकाता के जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) रणधीर कुमार ने किया। उनके साथ भारी संख्या में सशस्त्र जवान और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
आम जनता से सीधा संवादरूट मार्च के दौरान DEO रणधीर कुमार केवल सड़कों से गुजरे ही नहीं, बल्कि उन्होंने रास्ते में पड़ने वाली दुकानों में जाकर ग्राहकों और दुकानदारों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के डर या दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासन और केंद्रीय बल आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैनात हैं। आप सभी निर्भीक होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
दहशतगर्दों को कड़ा संदेशसड़कों पर दौड़ती सशस्त्र बख्तरबंद गाड़ियां और भारी सुरक्षा बल असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए उतारे गए हैं।
