Dilip Ghosh

Dilip Ghosh – 4 तारीख के बाद आप कहाँ जाएंगे, यूपी की तरह चलेगा बुलडोजर – दिलीप घोष

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Dilip Ghosh – चुनाव प्रचार के दौरान दिलीप घोष अपने रंग में नजर आए और योगी मॉडल के जैसे बुलडोजर करवाई की बात कही।

Dilip Ghosh

प्रचार के दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोला। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने उनके मुख्य चुनाव एजेंट को धमकियाँ दी हैं।

जिसके बाद, दिलीप घोष ने पलटकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि आप अभी से यह सोचना शुरू कर दें कि 4 तारीख के बाद आप कहाँ जाएंगे।

दिलीप घोष ने कहा कि अगर आप चाहें, तो मैं आपके लिए बिहार या ओडिशा में किराए के घर का इंतज़ाम भी करवा सकता हूँ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का जो हश्र हो रहा है बंगाल में आपकी हालत उससे भी कहीं ज़्यादा बदतर होगी।

उन्होंने कहा कि जो पैसा आपने कमाया है, उसका आनंद लीजिए, खाइए, पीजिए और मौज-मस्ती कीजिए। वरना, बुलडोज़र चलेंगे और कोई भी आपको बचा नहीं पाएगा।

Share from here