Firearms Recovery – खास कोलकाता से आग्नेयास्त्र बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Firearms Recovery – कोलकाता पुलिस के उत्तर संभाग के अंतर्गत अमहर्स्ट स्ट्रीट थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।

Firearms Recovery

पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक बिहार का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजाबाजार साइंस कॉलेज बस स्टॉप के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखा।

पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर फुटपाथ से मो. सोहेल अख्तर उर्फ आरजू को हिरासत में लिया। वह बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ का निवासी है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसमें 06 सिंगल-शॉट आग्नेयास्त्र (कट्टे/बंदूकें)14 राउंड जिंदा कारतूस (8mm) शामिल है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों की यह बड़ी खेप कोलकाता में किसे सप्लाई की जानी थी या चुनाव के इस माहौल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी।

Share from here