Bhawanipur – भवानीपुर विधानसभा केंद्र से उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को एक अलग अंदाज में चुनाव प्रचार करती नजर आईं।
Bhawanipur
उन्होंने शेक्सपियर सरणी इलाके की कई बहुमंजिला इमारतों के निवासियों से सीधे मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने निवासियों से अपना पुराना रिश्ता साझा किया। उन्होंने कहा मैंने इसी इलाके के लॉर्ड सिन्हा रोड से बी.एड किया है, इसलिए यह क्षेत्र मेरे लिए बहुत जाना-पहचाना है।
मैं हर साल क्रिसमस और दीपावली के मौके पर यहाँ आती हूँ। आप लोग यहाँ व्यापार करते हैं, आपकी दुकानें हैं, मैं आप सभी के सुख-दुख में साथ रही हूँ।
केंद्र सरकार और एजेंसियों पर तीखा हमला साधते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली की सरकार चुनाव के समय अत्याचार कर रही है।
उन्होंने कहा मैं आपको आश्वस्त करती हूँ कि आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। सीएम का यह प्रचार अभियान भवानीपुर के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
