Tamil Nadu Election – तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।
Tamil Nadu Election
राज्य के 5.67 करोड़ मतदाता आज यह तय करेंगे कि क्या स्टालिन की सत्ता बरकरार रहेगी या विपक्षी AIADMK-BJP गठबंधन और नई पार्टी TVK कोई बड़ा उलटफेर करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों और प्रलोभनों पर सख्त निगरानी के बीच यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है।
इस बार चुनावी मैदान में 75 साल पुरानी पार्टी द्रमुक और 50 साल पुरानी पार्टी अन्नाद्रमुक का 2 साल पुरानी पार्टी टीवीके का मुकाबला है।
