IPL 2026 – आज IPL में डबल-हेडर का दिन है। पहला मुकाबला दोपहर 3:30 से शुरू होगा जबकि दूसरा मुकाबला 7:30 से खेला जाएगा।
IPL 2026
पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने सामने। जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे।
श्रेयस अय्यर की पंजाब टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रहने का लक्ष्य लेकर चल रही है। दूसरी ओर, अक्षर पटेल की दिल्ली टीम को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
दोनों मैच Star Sports चैनलों और JioCinema ऐप पर देखे जा सकते हैं। आज के इन दो मैचों के बाद, ग्रुप स्टेज अपने आधे पड़ाव पर पहुँच जाएगा, जिसमें हर टीम कुल चौदह मैचों में से अपने सात-सात मैच पूरे कर चुकी होगी।
