IPL 2026 – आज आईपीएल में आरसीबी बनाम दिल्ली

खेल

IPL 2026 – आज आईपीएल में एक मैच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।

IPL 2026

लगातार दो हार झेलने के बाद, दिल्ली की टीम विराट कोहली की टीम का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

दिल्ली की टीम को अपने पिछले मैच में, केएल राहुल की 67 गेंदों पर खेली गई 152 रनों की तूफ़ानी नाबाद पारी के बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

264 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भी दिल्ली को आखिर में पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी।

दूसरी ओर, बैंगलोर ने अपने पिछले मैच में जीत की राह पर वापसी की है। आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर 10 अंक के साथ मौजूद है।

दिल्ली की टीम ने इस सीजन में 7 मैच में से 3 मैच जीते है, जबकि 4 मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी है और वो आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ छठे पायदान पर है।

Share from here