Alwar Accident – राजस्थान के अलवर में देर रात हुए एक भीषण हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
Alwar Accident
हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ। एक चलती कार में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्ची सहित पांच लोग जिंदा जल गए।
ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से कार से निकल कर खुद की जान बचाई। हालांकि, वह 80 फीसदी तक जल गया है और उसकी हालत बेहद नाजुक है।
बताया जा रहा है कि मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे में जान गंवाने वालों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है और हादसा कैसे हुआ ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Share from here
