West Bengal Election Result – राज्य विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा की परिवर्तन की आंधी देखने को मिली।
West Bengal Election Result
इस आंधी में तृणमूल कांग्रेस के बड़े बड़े नामों को भी हार का सामना करना पड़ा है। 293 सीटों में भाजपा 205 पर भाजपा आगे है तो तृणमूल 82 पर ही सिमटती नजर आ रही है।
भाजपा की इस लहर में कोलकाता और हावड़ा में भी कमल खिला है। जोड़ासांको से विजय ओझा ने 5797 वोट से जीत दर्ज की। हालांकि घोषणा बाकी है।
श्यामपुकुर से पूर्णिमा चक्रवर्ती ने शशि पांजा को 14633 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। मानिकतल्ला से तापस रॉय भी 15644 वोटों से आगे है।
