Bengal election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों में आई बीजेपी की लहर में पार्टी ने 205 सीटों पर बढ़त बना ली है।
Bengal Election
गृहमंत्री अमित शाह ने नतीजों पर पोस्ट करते हुए लिखा – पश्चिम बंगाल की जनता को मेरा कोटि-कोटि नमन।
यह प्रचंड जनादेश बंगाल की जनता द्वारा भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों के विरुद्ध दिया गया एक करारा जवाब है।
गृहमंत्री अमित शाह लिखा यह जीत तृणमूल की ‘भय’ की राजनीति पर नरेंद्र मोदी पर ‘विश्वास’ की,विजय का प्रतीक है।
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए जिसमें मैं भी शामिल हूँ यह अत्यंत गौरव का क्षण है; क्योंकि आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, भाजपा का भगवा ध्वज हर जगह शान से लहरा रहा है।
बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के बलिदान, संघर्ष और आत्मोत्सर्ग का सुफल है।
यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा का दंश झेलने के बावजूद कभी भी भगवा ध्वज का साथ नहीं छोड़ा।
मैं उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को अपना विनम्र नमन अर्पित करता हूँ, जिन्होंने ‘शून्य’ से लेकर आज इस प्रचंड बहुमत तक की कठिन यात्रा के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा का शिकार हुए और उत्पीड़न सहा, फिर भी अपने आदर्शों के पथ से एक इंच भी विचलित नहीं हुए।
इस अपार जनसमर्थन के माध्यम से, बंगाल की जनता ने इन शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बंगाल की जनता ने घुसपैठियों को—और उनके हितों की रक्षा करने वालों को—एक ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियाँ कभी नहीं भूल पाएंगी।
बंगाल की जनता ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ नरेंद्र मोदी-जी के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया है, उन्हें पूर्ण करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
BJP बंगाल की खोई हुई गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए जो चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान विभूतियों की पवित्र भूमि है तथा सोनार बांग्ला के स्वप्न को साकार करने के लिए दिन-रात काम करेगी।
