breaking news

Punjab – धमाकों से दहला पंजाब, जालंधर-अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर..

पंजाब

Punjab – पंजाब में बीती रात तीन घंटे में दो बड़े धमाके हुए जिससे अमृतसर और जालंधर में दहशत फैल गई है।

Punjab

अमृतसर के खासा आर्मी कैंट एरिया के बाहर देर रात धमाका हुआ। वहीं, जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट हुआ।

धमाके बाद वहां आग लग गई। जालंधर धमाके का सबूत सीसीटीवी में कैद हो गया। धमाके के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

फॉरेंसिक टीमों को खासा आर्मी कैंट की बाउंड्री बॉल पर कुछ लोहे के टिन जैसा फंसा हुआ मिला है जिसकी जांच की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर आए नकाबपोश लोगों ने ये विस्फोटक अंदर फेंका और मौके से भाग निकले।

Share from here