Bulldozer Action – कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ कोलकाता नगर निगम (KMC) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।
Bulldozer Action
रविवार को निगम की टीम ने शहर के तीन प्रमुख इलाकों—कसबा, बेलेघाटा और तिलजला में भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में अवैध इमारतों को ढहाने की कार्रवाई की।
इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं।
तिलजला के जी जे खान रोड पर स्थित एक 7 मंजिला अवैध इमारत को तोड़ने के लिए निगम की ओर से 3 बुलडोजरों को काम पर लगाया गया।
दूसरी ओर कसबा इलाके में भी अवैध निर्माण को जमींदोज करने के लिए निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायत थी, उन्हें शनिवार को निगम ने सुनवाई के लिए बुलाया था, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि कसबा की इस अवैध इमारत के निर्माण के पीछे ‘सोना पप्पू’ नामक व्यक्ति का हाथ है।
बेलेघाटा इलाके में राजू नस्कर के अवैध निर्माणों पर भी निगम का डंडा चला है। निगम के कर्मियों ने यहाँ दो अवैध इमारतों को ढहाने का काम शुरू किया है।
ये दोनों इमारतें कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के अंतर्गत ईस्ट कुलिया रोड और बारोयारीतला इलाके में स्थित हैं।
Bulldozer Action – निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि शहर में किसी भी तरह के अवैध और बिना अनुमति के किए गए निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
