breaking news

Narendrapur Fire – नरेंद्रपुर में फैक्ट्री में लगी आग

कोलकाता

Narendrapur Fire – मंगलवार सुबह नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में आने वाले रामचंद्रपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई।

Narendrapur Fire

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में रंग बनाने का काम होता था। फैक्ट्री में काम में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के रसायन जमा थे इसी वजह से तेज़ी से फैल गई।

आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस ने बताया है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आग के कारण फैक्ट्री की दीवार में दरार आ गई और टीन का बना शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Share from here