Jaspal Rana Passed Away – भारतीय खेल जगत के लिए आज की सुबह की शुरुआत एक बेहद दुखद खबर के साथ हुई है।
Jaspal Rana Passed Away
देश के सबसे मशहूर निशानेबाजों में से एक और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का निधन हो गया।
जसपाल राणा 49 साल के थे। जानकारी के मुताबिक राणा को जर्मनी में शूटिंग वर्ल्ड कप से लौटते समय अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई।
जिसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी सर्जरी भी हुई लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
PM नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा।
उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला।
पीएम ने लिखा – दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।
