Kolkata Metro on Yoga Day – 21 जून योग दिवस के दिन कोलकाता मेट्रो ने अतिरिक्त मेट्रो सर्विस की घोषणा की है।
Kolkata Metro on Yoga Day
इस दिन कोलकाता मेट्रो सर्विस सुबह 4 बजे से उपलब्ध होगी। मेट्रो अधिकारियों ने कहा है कि सर्विस सुबह शुरू हो रही है लेकिन आखिरी मेट्रो का टाइम वही रहेगा।
ब्लू लाइन पर रविवार को आमतौर पर 152 मेट्रो चलती हैं। लेकिन, 21 जून को कुल 214 मेट्रो (107 अप और 107 डाउन) चलाई जाएंगी।
मेट्रो सुबह 4 बजे से 8 बजे तक 14 से 15 मिनट के गैप पर अप और डाउन सर्विस में चलेगी। दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए सर्विस सुबह 4 बजे से शुरू होगी।
नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम लिए भी सुबह 4 बजे से मेट्रो उपलब्ध रहेगी। महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम, शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर, महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर और नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वरके लिए सुबह 4 बजे से मेट्रो उपलब्ध रहेगी।
Kolkata Metro on Yoga Day – ग्रीन लाइन सर्विस – आमतौर पर रविवार को ग्रीन लाइन पर 108 मेट्रो चलती हैं। लेकिन, रविवार को कुल 173 मेट्रो (87 अप और 86 डाउन) चलेंगी। मेट्रो सर्विस सुबह 4 बजे से चलेगी।
हावड़ा मैदान से साल्ट लेक सेक्टर 5 के लिए सर्विस सुबह 4 बजे शुरू होगी। साल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के लिए सर्विस सुबह 4:02 बजे शुरू होगी।
येलो लाइन सर्विस – रविवार को 78 मेट्रो की जगह 112 मेट्रो (56 अप और 56 डाउन) चलाई जाएंगी। नोआपाड़ा से जय हिन्द के लिए पहली मेट्रो सुबह 4:18 बजे मिलेगी।
Kolkata Metro on Yoga Day – वही जय हिन्द से नोआपाड़ा के लिए पहली मेट्रो सुबह 4:40 बजे मिलेगी।
Kolkata Metro on Yoga Day – मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा है कि 21 जून को पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर कोई सर्विस नहीं चलेगी।
मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि यह खास इंतज़ाम इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेशन और NEET-UG एग्जाम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
