Abhishek Banerjee – तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की समस्याएं कम होने का नाम नही ले रही है।
Abhishek Banerjee
‘कालीघाट तृणमूल’ के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने कल कलकत्ता हाई कोर्ट में आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाज़त मांगी थी।
इसके बाद उन्होंने अपनी अर्जी पर जल्द सुनवाई के लिए जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच का ध्यान आकर्षित किया।
हालांकि अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट में निराशा हाथ लगी; जज ने जल्द सुनवाई की उनकी अपील खारिज कर दी।
हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि मामला सामान्य प्रक्रिया के तहत सुनवाई की सूची में आएगा। उन्होंने संकेत दिया कि इस समय सुनवाई संभव नहीं है।
