Taratala – इस वक्त बड़ी खबर आ रही है तारातला से जहाँ एक बड़ा हादसा हुआ है। तारातला ब्रेसब्रिज के पास लोहे की बीम से बन रहे एक गोदाम की छत गिर गई है।
Taratala
कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच चुके हैं।
खबर है कि ब्रेसब्रिज के पास एक गोदाम बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक लोहे की कई बीम गिर गई।
JCB व गैस कटर की मदद से बीम हटाने का काम शुरू हो गया है। फँसे हुए कई लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं।
