Weather – महानगर कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
Weather
दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते शहर के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ हुई इस भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई मुख्य रास्तों पर पानी भर गया।
अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नमी और उत्तर बिहार से पश्चिम बंगाल होते हुए ओडिशा तक बनी एक ट्रफ लाइन के कारण अचानक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हुआ।
दोपहर के वक्त आसमान में इतनी घने बादल थे कि सड़कों पर गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश के चलते कोलकाता के मध्य और उत्तरी हिस्सों समेत कई निचले इलाकों की सड़कों पर पानी जमा हो गया।
