Parliament Monsoon Session

Anti Paper Leak Bill – पेपर लीक पर आज लोकसभा में होगा बिल पेश

देश

Anti Paper Leak Bill – NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोक सभा में आज बिल पेश होगा।

Anti Paper Leak Bill

आज जितेंद्र सिंह The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पेश करेंगे।

बिल पर बोलने के लिए युवा सांसदों को आगे किया जाएगा। सरकार की ओर से इसमें ज्यादातर वक्ता युवा होंगे।

बिल पर आज आठ से दस घंटे चर्चा होने की संभावना है। बीजेपी से बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या भी होंगे।

पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) संशोधन बिल, 2026 पेपर लीक और ऑर्गनाइज्ड एग्जामिनेशन फ्रॉड के खिलाफ कानूनी ढांचे को काफी सख्त करने की कोशिश करता है।

ऑर्गनाइज्ड पेपर लीक अपराधों के लिए ज्यादा से ज्यादा सजा को बढ़ाकर 10 साल की जेल और फाइन बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करना है।

Share from here