breaking news

Birbhum – बीरभूम में पुलिस का छापा, मिला पैसों का अंबार

बंगाल

Birbhum – पुलिस ने देर रात बीरभूम के पत्थर व्यापारी तुलु मंडल के एक रिश्तेदार के घर पर छापा मारा।

Birbhum

तलाशी अभियान सुबह तक चलता रहा। सूत्रों के मुताबिक, उस घर से बड़ी मात्रा में नकदी की बरामद हुई है।

सही रकम का पता लगाने के लिए नोट गिनने वाली पांच मशीनें मंगवाई गई हैं और बरामद नकदी को ले जाने के लिए दो बड़े बक्से लाए गए हैं।

तुलु के रिश्तेदार मिनार मंडल के घर पर यह छापा मंगलवार देर रात अचानक मारा गया; तलाशी शुरू करने से पहले अधिकारियों ने पूरी प्रॉपर्टी की घेराबंदी कर ली थी।

सूत्रों का कहना है कि नकदी के साथ सोना भी बरामद हुआ है। खबरों के अनुसार, 8 से 10 किलोग्राम सोना और 30 से 32 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Share from here