Madan Mitra – प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज कमरहटी विधायक मदन मित्रा को तलब किया है।
Madan Mitra
यह समन म्युनिसिपल भर्ती घोटाले के मामले में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि कमरहाटी में निगम भर्ती में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे।
करीब 125 लोगों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इससे पहले मदन मित्रा के परिवार को भी तलब किया गया था।
मदन मित्रा ने साफ कहा था कि उन्हें तलब किया गया है और वे समन पर ईडी दफ्तर में आज हाजिर होंगे और जांच में सहयोग करेंगे।
Share from here
