Weather Update – अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कुछ ज़िलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।
Weather Update
गुरुवार सुबह से ही कोलकाता में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही है।
यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के छह ज़िलों—पुरुलिया, बांकुरा, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।
कोलकाता, हावड़ा और आस पास के कुछ जिलों में रुक रुक कर हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
उत्तर बंगाल में खराब मौसम की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बंगाल के पाँच ज़िलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूच बिहार—के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है; यह मौसम 6 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है।
उत्तर बंगाल के बाकी तीन ज़िलों—उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा—में अगले पाँच दिनों तक भारी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, हालाँकि उसके बाद स्थिति बदल सकती है।
