breaking news

Behala Accident – बेहाला में सड़क दुर्घटना, एक की मौत

कोलकाता

Behala Accident – दक्षिण कोलकाता के बेहाला में बृहस्पतिवार की सुबह सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।

Behala Accident

बस की तेज़ गति और ओवरटेक ने एक जान ले ली है। आज सुबह, दो यात्री बसों की तेज़ रफ़्तार और होड़ के कारण एक पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गया।

चश्मदीदों ने बताया कि दोनों बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थीं, तभी व्यक्ति दुर्भाग्य से उनके बीच आ गया।

स्थानीय लोग और राहगीर घायल व्यक्ति को विद्यासागर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुँची, स्थिति को नियंत्रण में किया और हादसे की जाँच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल दोनों बसों और उनके ड्राइवरों की तलाश की जा रही है।

Share from here