Mohan Bhagwat on GEN Z – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को मुंबई में Gen Z और ‘जेन अल्फा’ छात्रों को संबोधित किया।
Mohan Bhagwat on GEN Z
उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी (Gen Z) पिछली पीढ़ी जैसी नहीं है, जो बड़ों से सवाल नहीं करती थी। यह पीढ़ी आज तार्किक जवाब चाहती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि नई पीढ़ियां जेन जी और जेन अल्फा, पुरानी पीढ़ियों से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार हैं। हमें उनकी बातों को सुनना चाहिए।
मोहन भागवत ने कहा कि केवल विरोध करने से वह देश विरोधी नहीं हो जाते। वह अपने ही लोग हैं। हमारी अगली पीढ़ी हैं। उनसे हमारा संबंध है।
जैसे उन्हें हमारी बात समझनी चाहिए ठीक वैसे ही हमें भी उनकी बात समझनी चाहिए। भागवत ने कहा कि उनके साथ बातचीत में कमी थी, इसलिए जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ है।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में आंदोलन भी एक संवाद का तरीका है। अगर कुछ करना है, तो हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा।
मोहन भागवत ने कहा कि Gen Z आंदोलन देश के खिलाफ नहीं है, वे इस आंदोलन को गलत नहीं मानते हैं।
