breaking news

Mumbai – मुंबई के विलेपार्ले में बिल्डिंग में लगी आग, ढाई साल के बच्चे समेत 2 की मौत

महाराष्ट्र

Mumbai – मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम में चर्च रोड पर स्थित बप्टिस्टा रोड की शांता भवन बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया।

Mumbai

बताया गया कि ये आग बीती रात करीब 10 बजे ग्राउंड + 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी।

बताया गया कि आगजनी में 8 लोग घायल हुए। इसमें से 2 को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

2 अन्य लोगों का कूपर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि नानावटी अस्पताल में इलाज कराने वाले 4 घायलों की हालत स्थिर है।

मृतकों में ढाई साल का बच्चा शामिल है जिसका नाम अबीर है। इसके अलावा 23 वर्षीय मेड अंकिता को भी मृत घोषित किया गया।

Share from here