Tiranga Rally – आज भारत मंडपम से तिरंगा रैली, एनडीए सांसदों…

दिल्ली

Tiranga Rally – भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने आज राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है।

Tiranga Rally

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरण रिजिजू, संजय सेठ, जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य सांसदों के साथ इस बाइक रैली का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर शेखावत ने बताया कि तिरंगा देश को एक सूत्र में पिरोता है और हमें देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को समर्पित करने वाले बलिदानियों के बलिदान को स्मरण कराता है। 

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह रैली न केवल हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक है, बल्कि देशभक्ति का सजीव उदाहरण भी है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के सभी लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा का संचार कर रहा है।

Share from here