Building Collapse – भवानीपुर में बुधवार रात अचानक दो मंज़िला पुरानी इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Building Collapse
यह घटना भवानीपुर इलाके में कमरहाटी के विधायक मदन मित्रा के घर के ठीक सामने हुई। मकान के ग्राउंड फ़्लोर पर पारंपरिक ‘भवानीपुर पाठागार’ (लाइब्रेरी) स्थित थी।
इमारत गिरने से इलाके में भारी अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
शुरुआती तौर पर किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मकान करीब 200साल पुराना था।
Share from here
