Kolkata Airport – कोलकाता एयरपोर्ट की एटीसी बिल्डिंग में आग

कोलकाता

Kolkata Airport – कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) बिल्डिंग में आग लग गई।

Kolkata Airport

आग आज यानी मंगलवार सुबह करीब 4:43 बजे पुरानी ATC बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल की खुली छत पर लगी।

आग की लपटें और धुआं देखकर स्टाफ़ ने तुरंत फ़ायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। एयरपोर्ट की तीन फ़ायर टेंडर गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

चूंकि इस बिल्डिंग से एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल का काम होता है, इसलिए इस घटना से काफ़ी अफ़रा-तफ़री मच गई।

हालांकि, एयरपोर्ट के सूत्रों ने पुष्टि की कि फ़्लाइट ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद सुबह 6:00 बजे तक कूलिंग ऑपरेशन चला।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस की सजावटी लाइटों की वायरिंग के कारण हुई; माना जा रहा है कि लाइटिंग केबल्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

Share from here