Jadavpur – बीते कल जादवपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई छात्र संगठनों में हुई घटना के बाद आज दोनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। जिसके बाद जादवपुर रणक्षेत्र बन गया है।
Jadavpur
ABVP ने बुधवार रात जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई घटना के विरोध में गुरुवार को एक विरोध मार्च निकाला। पुलिस ने पुलिस स्टेशन के सामने मार्च को रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और जादवपुर विश्वविद्यालय तक पहुंचने की कोशिश और उसमे सफल भी रहे।
वहीँ 8बी पर एसएफआई का प्रदर्शन शुरू होते ही स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशीश की, दिप्शिता धर सहित के साथ पुलिस की धक्का मुक्की हुई।
दूसरी ओर एबीवीपी के लोग विश्वविद्यालय के गेट पर पहुँच चुके हैं। अंदर में मौजूद एसएफआई छात्रों ने बोतल और अंडे फेकने का आरोप लगाया है।
Share from here
