Howrah – हावड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के पूर्व पार्षद शैलेश राय को हावड़ा सिटी पुलिस के डीडी विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है।
Howrah
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शैलेश राय के खिलाफ हावड़ा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गुप्त सूचना मिली थी कि शैलेश राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की और गिरफ्तार कर लिया।
हावड़ा लाने के बाद पुलिस शैलेश राय से उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
Share from here
