breaking news

North Bengal – पहाड़ की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए नई कमेटी, पूर्व बीएसएफ डीजी…

बंगाल

North Bengal – पहाड़ की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान की दिशा में सिलीगुड़ी के न्यू चामटा स्थित एक रिसॉर्ट में एक मैराथन बैठक आयोजित की गई।

North Bengal

इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित पहाड़ के कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक नेता मौजूद रहे।

लंबी चर्चा के बाद पहाड़ के मुद्दों को हल करने के लिए एक विशेष कमेटी (समिति) गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि पहाड़ की समस्याओं को व्यवस्थित ढंग से सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

इस कमेटी में मध्यस्थ के रूप में पंकज कुमार सिंह जिम्मेदारी निभाएंगे, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।

इस समिति में पहाड़ के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा, जो क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से काम करेंगे।

जानकारी के अनुसार, बैठक में पहाड़ से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

चर्चा के आधार पर एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। आगामी बैठकों में इस खाके की समीक्षा की जाएगी और उसी के अनुसार आगे के कदम तय किए जाएंगे।

Share from here