Anandpur BJP Clash – एंटाली के बाद एक बार फिर भाजपा में गुटबाजी का मामला खुल कर सामने आया है।
Anandpur BJP Clash
इसबार घटना आनंदपुर की है। जहां बीजेपी के दो गुट आपस में भिड़ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस के सामने ही दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
एक गुट का आरोप था कि चुनाव नतीजों के बाद जुड़े ‘नए’ बीजेपी सदस्यों ने जबरन वसूली के पैसे से भोज का आयोजन किया था।
इसके जवाब में, दूसरे गुट का दावा था कि भोज के दौरान हमला हुआ और इसकी अगुवाई वार्ड नंबर 108 के बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरुण बिषयी ने की थी।
शुरुआती हंगामे के बाद, देर रात आनंदपुर पुलिस स्टेशन के सामने दोनों गुटों के बीच फिर से झड़प हो गई।
Share from here
