Milan Pradhan – नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।
Milan Pradhan
हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर तक मिलन प्रधान को अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 21 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करने को कहा है।
हाईकोर्ट ने मिलन प्रधान को 6 मामले में अंतरिम जमानत दी है। इसका मतलब वे उपचुनाव जेल के बाहर से लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Share from here
