BREAKING – दक्षिण कोलकाता के एक प्राइवेट स्कूल में एक छात्र पर उसके ही क्लासमेट द्वारा हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
BREAKING
घटना साउथ पॉइंट स्कूल की है जहां नौवीं क्लास के एक छात्र को उसके ही क्लास के छात्र ने चाकू मार दिया।
हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। उसे बाईपास के एक अस्पताल ले जाया गया।
घटना के पीछे की वजह साफ नही हो पाई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि हमले से पहले किसी निजी मामले को लेकर दोनों छात्रों के बीच बहस हुई थी।
स्कूल के सूत्रों के मुताबिक, गरियाहाट थाने की पुलिस साउथ पॉइंट स्कूल पहुँच गई है और माता-पिता, शिक्षकों व स्कूल प्रशासन से बात कर रही है।
घटना की जाँच चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र को चाकू कैसे मिला और उसने अपने ही सहपाठी पर हमला करने के लिए उसका इस्तेमाल क्यों किया।
