Chorebagan Sarbojanin 2026 – सनलाइट, कोलकाता। उत्तर कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध और पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक चोरबागान सार्बोजनिन दुर्गोत्सव हर साल अपनी अनूठी और रचनात्मक थीम के लिए जाना जाता है।
Chorebagan Sarbojanin 2026
कमिटी द्वारा आयोजित 91वें दुर्गोत्सव की जानकारी देते हुए कमिटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी कबीर ने सनलाइट को बताया कि समिति ने इस बार “बियोंड साउंड – ओरब” की थीम पर पंडाल बनाया है।
थीम बियोंड साउंड शांति का एहसास कराती है। उन्होंने बताया कि इस बार चोरबागान सार्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति की दुर्गा पूजा के आर्टिस्ट सुशांतो शिबानी पॉल हैं।
जब इस वर्ष की पूजा के लिए सुशांतो शिबानी पॉल पंडाल स्थल पर आए तो शोर शराबे को देख उनके मन में इस थीम का ख्याल आया।
कोलाहल से दूर शांति का ऐसा माहौल तैयार किया जाए जिससे लोग आध्यात्मिक तरीके से भगवान के साथ जुड़ सकें।
कबीर ने बताया कि पंडाल के माध्यम से यह बताने का प्रयास है कि भगवान की प्राप्ति शांत वातावरण से ही संभव है।
