Accident – डीजल से भरा टैंकर पलटा, बारासात…

कोलकाता

Accident – आज यानी गुरुवार की सुबह-सुबह डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया, जिससे काफी अव्यवस्था फैल गई।

Accident

यह घटना गौरीपुर के पास हुई। बारासात की ओर जाते समय ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे डीजल से भरा टैंकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

सड़क पर ईंधन फैल गया है, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क पर जाम लग गया है और गाड़ियां बहुत ही धीमी गति से चल रही है।

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। आगे और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर रेत डाली जा रही है।

Share from here