Chorebagan – उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध पूजा पंडालों में से एक चोरबगान सर्बोजनीन पंडाल में अप्रिय घटना घटी है।
Chorebagan
पिछले दिनों की तरह शनिवार शाम को भी भारी भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई, और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।
खबरों के अनुसार, चार से पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पंडाल के पास किसी ढांचे के ढहने की वजह से घटना घटी।
हालांकि असल वजह अबतक साफ नही हुई है। मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुँच रहें हैं।
Share from here
