Chorebagan – चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, कई घायल, पंडाल बंद

कोलकाता

Chorebagan – शनिवार शाम को चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

Chorebagan

हालांकि आधिकारिक रूप से ये संख्या की पुष्टि नही हुई है। 15 अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही हौ।

सीएम शुभेंदु अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक विजय ओझा एवं मीना देवी पुरोहित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जितने लोगो का अस्पताल लाया गया है उसमें बचे हुए लोगों में अधिकतर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पंडाल की लाइटें बंद कर दी गई हैं और पंडाल में प्रवेश बंद कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लाइन में इंतजार कर रहे कई लोग बारिश से बचने के लिए पंडाल के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे।

एक-दूसरे को धक्का देने के कारण, कई लोग पंडाल के अंदर बने गोलाकार रास्ते पर गिर गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Share from here