Guwahati Firing: गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग, 4 की मौत

अन्य

Guwahati Firing – असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस क्षेत्र स्थित ‘होटल बिलास इन’ में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Guwahati Firing

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह एक सुनियोजित और लक्षित हमला था। इस भीषण गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में होटल कर्मचारी नारायण दास और चैतन्य पाठक भी शामिल हैं, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चार मौतों की आधिकारिक पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावरों की तलाश में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

गोलीबारी के पीछे का असल कारण और मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Share from here