PM Modi Annapurna Diwas

PM Modi on Congress – MLC चुनावों को लेकर PM मोदी का तंज; बैलेट से चुनाव हुआ, कांग्रेस कितनी सीटें जीती…

देश

PM Modi on Congress – हाल ही में हुए 4 राज्यों में एमएलसी चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस को निराश किया है।

PM Modi on Congress

28 MLC सीटों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। कांग्रेस ने कई बार चुनाव में हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा है और लगातार इसके खिलाफ अभियान चलाती रही है।

हालांकि, MLC के चुनाव बैलट पेपर से हुए तब भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

उन्होंने लिखा – “4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस तंज को कांग्रेस पार्टी की उस मांग के संदर्भ में भी देखा जा रहा है, जिसमें वे फिर से बैलेट पेपर के इस्तेमाल की वकालत कर रहे हैं।

Share from here