breaking news

Assam Encounter – असम में एनकाउंटर, होटल फायरिंग मामले के आरोपी की मौत

अन्य

Assam Encounter – बुधवार की सुबह सुबह असम के शिवसागर में एनकाउंटर हुआ है। इसमें एक की मौत हो गई है।

Assam Encounter

पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ बुधवार तड़के करीब 3:10 बजे शिवसागर के फुलपनिचिगा इलाके में हुई। यह जगह रोंगमोन ढाबा के पास स्थित है।

मृतक घनकांत गोगोई गुवाहाटी के होटल बिलास इन मे हुई फायरिंग की घटना का आरोपी थी। पुलिस उसे गुवाहाटी से शिवसागर लेकर जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में शिवसागर टाउन पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी के हमले और भागने की कोशिश के बाद पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई।

गोलीबारी में घनकांत गोगोई के शरीर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

Share from here