Howrah Fire – हावड़ा के बाली हॉल्ट में लगी आग

बंगाल

Howrah Fire – आज सुबह हावड़ा के बाली हॉल्ट में भीषण आग लग गई। बस स्टैंड के आसपास का इलाका अचानक ऊंची लपटों और घने काले धुएं की चपेट में आ गया।

Howrah Fire

बस स्टैंड के नीचे बनी कई बंद दुकाने आग की चपेट में आ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 4 से 5 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पास की रेलवे पटरी पर खड़ी एक मालगाड़ी को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

दमकल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का पता नही चल पाया है।

Share from here